फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बदरीनाथ के दर्शन के बाद ही ग्रहण करूंगा अन्न-जल’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के दर्शनों की मांग कर रहे मौनी बाबा ने अन्न के साथ ही अब जल का भी त्याग कर दिया है। सोमवार को नवें दिन अनशन के साथ ही सुबह पौने दस बजे से उन्होंने जल का भी त्याग कर दिया है। मौनी बाबा ने चेतावनी दी है कि जब तक भगवान बदरीनाथ के दर्शन नहीं हो जाते, तब तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन के चलते फिलहाल चारधाम यात्रा स्थगित है। बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ से जुड़े हक-हकूकधारियों, रावल (मुख्य पुजारी), धर्माधिकारी व वेद पाठियों को ही जाने की अनुमति प्रशासन की ओर से दी गई है। बदरीनाथ धाम में रह रहे साधु-संत बदरीनाथ धाम के दर्शनों की मांग कर रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर 23 मई से मौनी बाबा और स्वामी ब्रह्मचारी अपने-अपने आश्रम में अनशन कर रहे हैं। दोनों अनशनकारियों की जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य जांच भी कराई जा रही है। अभी तक भी साधु-संतों को बदरीनाथ धाम के दर्शनों की अनुमति न मिलने के चलते सोमवार से मौनी बाबा ने जल का त्याग भी कर दिया है। इधर, जोशीमठ की उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा अनशनकारी साधुओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है, उनका स्वास्थ्य सामान्य है। बदरीनाथ धाम में उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति दी गई है, जिनकी सूची देवस्थानम बोर्ड की ओर से प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। वहीं, देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि इस संबंध में निर्णय शासन और देवस्थानम ोर्ड के उच्च अधिकारियों की ओर से लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें