कर्णप्रयाग। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक एवं नाबार्ड के सहयोग से लोक जागृति विकास संस्था ने मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति दी। संस्था के कलाकारों ने अपणु गौं, नगर तैं साफ रख्यां हां... लोकगीत और नाटक से स्वच्छता का संदेश दिया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, कृषि ऋण, सीएम स्वरोजगार सहित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैंक ठगी पर उपभोक्ताओं को जागरूक रहने का संदेश दिया गया। शाखा बैंक प्रबंधक प्रियांक ने लोगों से बैंक की ओर से संचालित ऋण, बचत एवं उद्योगों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, लोक जागृति विकास संस्था के जितेंद्र कुमार, गौतम, सुरेश, ठाकुर सिंह और मनोज कोहली आदि मौजूद थे। संवाद