फोटो
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के कर्णप्रयाग और प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा के आदिबदरी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कर्णप्रयाग में नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, टीका प्रसाद मैखुरी, राकेश नेगी आदि ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों से आम जन मानस को अवगत कराने की मुहिम संचालित करने के लिए कहा। वहीं प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा ने भगवान आदिबदरी मंदिर के दर्शन कर संपूर्ण क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंडल महामंत्री नारायण सिंह नेगी, नवीन बहुगुणा, विजय चमोला, नवीन खंडूड़ी, विजया बरमोला, ग्राम प्रधान आरती बहुगुणा और गंगा रावत आदि मौजूद थे। संवाद