फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तेफना-कंडारा सड़क के डामरीकरण की जगी उम्मीद

Fri, 16 Oct 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ ने निरीक्षण के बाद दी स्वीकृति, 2023 में हुई थी हिल कटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। तेफना-कंडारा सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से पर डामरीकरण की उम्मीद जगी है। वन विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने से सड़क का डामरीकरण कार्य रुका हुआ था। बदरीनाथ वन्यजीव प्रभाग की डीएफओ प्रणाली रमेश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डामरीकरण के लिए अपनी ओर से स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि सड़क के तीन किलोमीटर हिस्से में डामरीकरण का कार्य वन विभाग की स्वीकृति के अभाव में अटका हुआ था। वर्ष 2023 में सड़क की हिल कटिंग का कार्य पूरा किया गया था, लेकिन डामरीकरण नहीं हो पाया। अब डीएफओ की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर डामरीकरण होने की उम्मीद बढ़ गई है। वन संरक्षक की स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र सड़क पर डामर बिछा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें