फोटो-
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली यात्रा को लेकर ग्वाड़ गांव की महिलाओं ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी कुंवर, ग्राम प्रधान गीता देवी, बिंदु देवी, कमला, नीलम आदि ने बताया कि रुद्रनाथ डोली यात्रा के पारंपरिक रास्तों के साथ ही प्राकृतिक पेयजल स्रोत की साफ-सफाई की गई। उन्होंने बताया कि डोली 18 को जाख मंदिर और ग्वाड़ गांव से होते हुए ज्वाला देवी मंदिर देवलधार पहुंचेगी तथा 19 को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी। संवाद