फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वॉकथाॅन में हिमवीरों ने लिया फिट रहने का संकल्प

Sun, 11 Oct 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के तहत औली में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की ओर से माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग संस्थान औली में वॉकथाॅन का आयोजन किया गया। इसमें आईटीबीपी औली के हिमवीरों और उनके परिजनों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0’ के तहत आयोजित वॉकथाॅन की थीम ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ रही। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा पर तैनात जवानों और उनके परिवारों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है। वॉकथाॅन के दौरान हिमवीरों ने ‘फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया, स्ट्रांगर इंडिया’ का नारा लगाते हुए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कमान अधिकारी प्रदीप भट्ट और सहायक सेनानी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हिमवीरों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित व्यायाम को स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें