फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विधि-विधान के साथ बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

Sun, 11 Oct 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सुबह सवा सात बजे की गई पूजा-अर्चना, अब ग्रीष्मकाल में होंगे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब के सामने स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह सवा सात बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट बंद किए गए। अब अगले वर्ष ग्रीष्मकाल में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
समुद्रतल से करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच मंदिर के पुजारी मनीष पांडे ने सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। शनिवार को ही हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। मंदिर के पुजारी मनीष पांडे ने बताया कि मान्यता है कि भगवान लक्ष्मण ने शेषनाग के रूप में यहां तपस्या की थी। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस दौरान मयंक चौहान, रूपेश चौहान और बसावर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब क्षेत्र में पसरा सन्नाटा, लौटने लगे सेवादार
31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद होगी फूलों की घाटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद होने के बाद घाटी में सन्नाटा पसरने लगा है। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है। करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच यहां का नजारा विहंगम बना हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद श्रद्धालु लौट गए थे। रविवार को लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए। इसके बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की चहल-पहल कम होने लगी है। गुरुद्वारे में तैनात सेवादार भी धीरे-धीरे लौटने लगे हैं। फिलहाल फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली है। इस कारण घांघरिया में कुछ होटल संचालित हो रहे हैं। 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी भी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही बंद हो जाएगी। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान के बीच अब घाटी में सर्दियों का असर साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें