ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। गढ़वाल मंडल के मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार रात मौसम बदल गया। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई।
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, लाल माटी, नंदा घुंघटी की चोटियों के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। थराली के बुग्यालों भी हिमपात हुआ है। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री दर्ज किया। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
अलाव का रहा सहारा : कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली/देवाल। सोमवार को कर्णप्रयाग सहित पूरे पिडंर घाटी में मौसम ने करवट बदली। तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। जबकि थराली के बुग्यालों में हल्की बर्फवारी की सूचना है। नगरों और कस्बों में लोग अलावा का सहारा ले रहे हैं। गौचर, लंगासू, सिमली, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली और देवाल में बादल छाए रहे।