ज्योतिर्मठ। क्रिसमस के जश्न को लेकर पर्यटक ज्योतिर्मठ और औली पहुंचने लग गए हैं। सोमवार को दोपहर बाद पर्यटकों के वाहनों से नगर में जाम लग गया। देर रात तक जाम लगने और खुलने का सिलसिला बना रहा।
ज्योतिर्मठ सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर क्रिसमस के जश्न को लेकर पर्यटक सोमवार से पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर बाद वाहनों की संख्या अचानक इतनी बढ़ गई कि नगर में जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक पर्यटकों के वाहन पहुंचते रहे। नगर में पुलिस तो तैनात थी लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लगता रहा। संवाद