फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिल कटिंग से क्षेत्रपाल में तीन घंटे लगा जाम

Sat, 04 Mar 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य ने फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शनिवार को क्षेत्रपाल में हिल कटिंग के दौरान तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में एक बारात भी फंसी रही। वहीं कई लोगों ने छिनका, चमोली व समीपवर्ती गांवों तक जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर की दूरी पैदल नापी।
विज्ञापन


बीआरओ की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में डामरीकरण और चमोली बाजार के समीप चट्टान को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। हाईवे सुधारीकरण की कोई समय सीमा तय न होने से यहां रोज जाम लग रहा है।

रुद्रप्रयाग के सणगू गांव निवासी भुवनेश पुरोहित का कहना है कि उन्हें आवश्यक कार्य से पीपलकोटी जाना था, लेकिन क्षेत्रपाल में हाईवे पर जाम लगने से तीन घंटे देरी से पहुंचा। वहीं, पलेठी गांव से लंगसी गांव जा रही बारात भी अपराह्न तीन बजे पहुंची, जिससे वन डे बारात का शेड्यूल बिगड़ गया।
विज्ञापन


गोपेश्वर निवासी महेंद्र सिंह का कहना है कि बीआरओ की ओर से हाईवे पर मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को जाम में एक कई बार जाम में सेवा वाहन 108 भी फंस रही है, जिससे मरीज को दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी राजकुमार का कहना है कि चार धाम यात्रा से पहले हाईवे चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य पूर्ण किया जाना है। कार्य की समय सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें