दोपहर एक बजे भारी बारिश होने से लामबगड़ और खचड़ा नाला उफान पर आ गए जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया। करीब तीन घंटे तक बारिश जारी रहने से नाले का जलस्तर कम नहीं हुआ।
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ और खचड़ा नाला उफान पर आने से हाईवे तीन घंटे तक बंद रहा। खचड़ा नाला में स्थिति यह रही कि यहां एसडीआरएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद यात्रियों और स्कूली बच्चों को नाला पार कराया। नाले का पानी कम होने पर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर एक बजे भारी बारिश होने से लामबगड़ और खचड़ा नाला उफान पर आ गए जिससे हाईवे पर यातायात बंद हो गया। करीब तीन घंटे तक बारिश जारी रहने से नाले का जलस्तर कम नहीं हुआ। यह देखते हुए बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को पुलिस ने पांडुकेश्वर में ही रोक दिया था। वहीं खचड़ा नाला में नाला उफान पर आने से पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों का यहां से जाना मुश्किल बना हुआ था।
यह देख एसडीआरएफ ने यात्रियों और स्कूली बच्चों को कड़ी मशक्कत कर खचड़ा नाला पार कराया। बारिश कम होने के साथ ही नालों का जलस्तर भी कम हो गया जिसके बाद दोनों जगह वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई।