फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा, भागे लोग

विज्ञापन
चमोली के सेमा गांव में अतिवृष्टि से घरों में घुसा मलबा, फसलों को हुआ नुकसान। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बैरासकुंड क्षेत्र के सेमा गांव में अतिवृष्टि से गोशाला और मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश का पानी और मलबा ग्रामीणों के घरों में घुस गया और कृषि भूमि, पेयजल लाइन, पैदल मार्ग भी टूट गए। भारी बारिश गांव में रात भर अफरा तफरी मची रही। कई परिवार घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पर गए और दहशत में पूरी रात गुजारी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। गांव के ऊपर से गुजर रहे सेमा बैरासकुंड मोटर मार्ग के मलबे के साथ बारिश का पानी सेमा गांव के बैरों तोक में पहुंच गया, जिससे बृजलाल की गोशाला ध्वस्त हो गई। गनीमत रही कि पहले ही परिजनों ने वहां से मवेशियों को बाहर निकाल लिया था। इसके अलावा दिनेश लाल, रमेश लाल और हरीश लाल के घर और आंगन में मलबा भर गया है। इसी गांव के फणखिला तोक में नंदन का रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही देवी प्रसाद, धनीराम पुरोहित, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, दिगपाल राणा, हुकम सिंह व धन सिंह के घरों के पीछे और किसी के आगे का पुस्ता टूट गया, जिससे घरों को खतरा पैदा हो गया है।
सेमा की प्रधान उमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजलाल, नरेंद्र सिंह, महेंद्र और हरि प्रसाद ने बताय कि लोनिवि ने सड़क किनारे नाली निर्माण नहीं किया है, जिससे बारिश का पानी मलबे के साथ गांव में घुस गया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें