श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डा. यूएस रावत जल्द सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। डा. रावत ने इस बारे में कहा कि वह विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा सीट से दावेदारी करेंगे। यदि प्रदेश का कोई प्रमुख दल उन्हें उम्मीदवार बनाता है, तो वह उसे स्वीकार कर लेंगे। ऐसा नहीं होने पर वह निर्दलीय मैदान में उतरने की भी तैयारी कर रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चमोली जिले में राजनीति सक्रीयता बढ़ने लग गई है। नीती घाटी के कोषा गांव के मूल निवासी डा. यूएस रावत के कई दिनों से किसी राजनीति दल में शामिल होने की अटकलें लग रही थी। पूर्व कुलपति डा. रावत ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी शुरू करेंगे।