फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षकों के लिए अभिभावकों का क्रमिक अनशन शुरू

Mon, 12 Aug 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा, इंटर कॉलेज तलवाड़ी से शिक्षकों का किया तबादला, नहीं भेजे प्रतिस्थानी
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज तलवाड़ी में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल से कई शिक्षकों का तबादला कर दिया गया है लेकिन प्रतिस्थानी नहीं भेजे। अगर जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को मांग को लेकर अभिभावक विद्यालय परिसर पहुंचे और पीटीए अध्यक्ष प्रेम बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अभिभावकों ने कहा कि इस विद्यालय से जीव विज्ञान, गणित, संस्कृत विषयों के प्रवक्ता तथा गणित और कृषि विज्ञान के सहायक अध्यापकों का तबादला कर दिया गया। मगर प्रतिस्थानी नहीं भेजे गए। ऐसे में यहां पढ़ रहे 215 छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में दिक्कतें हो रहीहैं। अभिभावकों ने कहा यदि जल्द विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाती तो आमरण अनशन किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर संगीता देवी, त्रिलोचना, सीमा देवी, पुष्पा देवी, उमा देवी, सावित्री देवी, संगीता देवी, शशि देवी, मुन्नी देवी, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह और नारायण सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें