फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई को खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Sat, 16 Apr 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
रुद्रनाथ मंदिर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। इस वर्ष छह माह तक मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा पंडित प्रयाग दत्त भट्ट को सौंपा गया है।
विज्ञापन


रुद्रनाथ के पुजारी प्रयाग दत्त भट्ट ने बताया कि 14 मई को प्रात: गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ की प्रतिमा को गर्भगृह से गद्दीस्थल लाया जाएगा। 16 मई को गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से रुद्रनाथ की उत्सव डोली गंगोल गांव, सगर होते हुए पनार बुग्याल पहुंचेगी। 17 को डोली पनार बुग्याल से प्रस्थान कर देर रात्रि तक रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। 18 मई को सुबह नौ बजे ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये हैं पंच केदारों के कपाट खुलने की तिथि
केदारनाथ          09 मई
मद्महेश्वर           20 मई
तुंगनाथ            11 मई
रुद्रनाथ            18 मई
कल्पेश्वर           वर्षभर खुला रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें