आचार्य गोपालमणि महाराज ने मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की अपील की। कहा कि गो माता के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए वे सरकार और राजनेताओं से मांग कर रहे हैं।
गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए नौ मई से प्रदेशभर में हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 13 मई को चमोली जिला मुख्यालय में गो भक्त आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में थराली के संयोजक बीएस भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रेम बुटोला, कोषाध्यक्ष बलराम बहुगुणा, जगदीश चंद्र जोशी, रमेश पुरोहित, कुंदन सिंह, चंद्रशेखर देवराड़ी, आदित्य नारायण पुरोहित, विजय कुंवर, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।