बदरीनाथ में खुले पेट्रोल पंप की चाबी संचालक को देते जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक पान सिंह बिष्
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को अब पेट्रोल डीजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। धाम में अब पेट्रोल पंप शुरू कर दिया गया है, जिसका संचालन गढ़वाल मंडल विकास निगम करेगा।
बदरीनाथ धाम आने वाले यात्रियों को पेट्रोल डीजल के लिए काफी परेशान होना पड़ता था। धाम से 45 किमी पहले जोशीमठ में ही पेट्रोल पंप था। उससे पहले यदि किसी के वाहन में पेट्रोल खत्म हो गया तो उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब बदरीनाथ धाम में ही पेट्रोल पंप शुरू हो गया है। सोमवार को पहले दिन पंप में सात हजार लीटर डीजल और तीन हजार लीटर पेट्रोल आया है। गढ़वाल मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक पान सिंह बिष्ट ने पूजा अर्चना कर पंप की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि धाम में अब यात्रियों और वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मौके पर बदरीनाथ मंदिर के अधिकारी विपिन तिवारी, संजय भंडारी, पंप प्रभारी नीलकमल, सुनील पुरोहित आदि मौजूद रहे।