फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसी परिवार की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के पीपलकोटी नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का बिरही में समापन हो गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। सोशल आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी शेखर वर्मा, विभाग संघचालक राजू भंडारी, जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड विनोद नेगी और जिला भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचानेे का आह्वान किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, मोर्चा प्रभारी तारादत्त थपलियाल, भाजपा एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, दिग्विजय शाह मौजूद थे। वहीं, पोखरी नगर और ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ पर दर्जाधारी राजकुमार पुरोहित ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यह किसी परिवार विशेष की पार्टी नही है। मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, महावीर सिंह पंवार, विनोद नेगी, दर्शन सिंह दानू, सत्येंद्र असवाल, राजेंद्र भंडारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें