कर्णप्रयाग। आगामी डेंगू के सीजन को लेकर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने अपर बाजार में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने लोगों को श्लोगनों की मदद से डेंगू से बचाव, लक्षण और डेंगू के संक्रमण की जानकारियां दीं। जीजीआईसी परिसर से अपर बाजार अस्पताल परिसर तक छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वाण, शिक्षिका नीलम भट्ट, सृष्टि सेमवाल, दीप्ति, ऋचा आदि शामिल रहे। संवाद
...................
आशीष नेगी छात्र संसद के सेनापति बने
कर्णप्रयाग। उमा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संसद चुनाव संपन्न हुए। इसमें आशीष नेगी को सेनापति, वैष्णवी नेगी उप-सेनापति, दिया रावत को प्रधानमंत्री और प्रतिभा रावत ने उप-प्रधानमंत्री चुना गया। विद्या भारती की परंपरा के अनुसार इन चुनावों में पदों के लिए मतदान हुआ। सेनापति पद के लिए तीन और प्रधानमंत्री पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। परिणाम घोषित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सती ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को विद्यालय हित में अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद