कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (डायट) में उच्च प्राथमिक शिक्षकों काे कठिन विषयों को रोचक बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। तीन चरणों में डायट ने जिले के 134 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। डायट प्रबंधन के अनुसार चौथे चरण में और 61 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में बताया गया कि बदलती परिस्थितियों में शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की जानकारी होनी आवश्यक है। कार्यक्रम समन्वयक बच्चन जितेला, संस्थान के प्रभारी प्राचार्य लखपत सिंह ने कहा कि ऑनलाइन टूल्स, वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, सॉफ्टवेयर प्रेजेंटेशन टूल्स, ऑडियो वीडियो एडिटिंग की जानकारी सभी को होनी चाहिए। संचालन डॉक्टर गजपाल राज ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य वीरेंद्र सिंह कठैत, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, डाॅ. कमलेश कुमार मिश्र, डाॅ. गजपाल राज, अनीता नेगी, लक्ष्मी चंद्रा और नरेश कोठारी मौजूद रहे। संवाद