ज्योतिर्मठ। गरपक-द्रोणागिरी (6 किमी) सड़क र्वींग गांव के समीप क्षतिग्रस्त पड़ी है। मार्ग पर चट्टान से छिटक कर बोल्डर आ गए हैं। मई माह में द्रोणागिरी गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीण अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास स्थलों पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन मार्ग बाधित होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। द्रोणागिरी क्षेत्र में बीते दिनों हुई बर्फबारी से पैदल रास्ता भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है।
प्रधान संगठन के जिला महामंत्री व कागा गांव के प्रधान/प्रशासक पुष्कर सिंह राणा, उदय सिंह और दिवान सिंह ने बताया कि गरपक-द्रोणागिरी सड़क छह किलोमीटर तक बन गई है लेकिन चार किमी पर चट्टान से बोल्डर सड़क पर आ गए हैं वहीं पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आएंगी। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र सड़क खोलने और पैदल रास्ते की मरम्मत की मांग उठाई। कहा कि छस्या और र्वींग गांव के पास बोल्डर आए हैं। इधर, लोनिवि के ईई नवीन ध्यानी का कहना है कि मई माह तक सड़क खोल दी जाएगी। कई जगहों पर चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। उनका भी शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। संवाद