फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब : मार्ग के निरीक्षण के लिए टीम घांघरिया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
घांघरिया से आगे जमी है बर्फ, मई माह से शुरू होगा बर्फ हटाने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों को लेकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की टीम सेना के जवानों के साथ घांघरिया के लिए रवाना हो गई। टीम घांघरिया तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर बुधवार को गोविंदघाट लौट जाएगी। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और मई माह में बर्फ हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदर सेवा सिंह ने बताया कि तीन सेना के जवानों के साथ गुरुद्वारा के सेवादार हेमकुंड साहिब के आस्था पथ के निरीक्षण के लिए गए हैं। बुधवार को सेवादरों की टीम गोविंदघाट लौट जाएगी जिसके बाद हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि घांघरिया से आगे छह किमी आस्था पथ पर बर्फ जमी हुई है। मई माह में सेना के जवान बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें