कर्णप्रयाग। विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कोट-कंडारा में अभिभावक संघ की खुली बैठक हुई। इस दौरान गजेंद्र बिष्ट को अभिभावक संघ का अध्यक्ष और राजेंद्र रावत को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक विकास, अनुशासन और मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ और पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, प्रधान शिवपाल सिंह कठैत, मनोज रावत, सतेंद्र सिंह, महावीर सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
नवप्रवेशी छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
कर्णप्रयाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयी की सुविधाओं की जानकारियां दी गईं। प्राचार्य प्रो. आरए सिंह छात्रों से शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नोडल अधिकारी डॉ. किरण कुमार पंत, डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. कविता पाठक आदि ने बहुविषयक शिक्षा, क्रेडिट प्रणाली और कौशल विकास पर प्रकाश डाला। संवाद