आदिबदरी। काश्तकारों की रुचि फलदार पौध लगाने में बढ़ रही है। इसके तहत काश्तकार उद्यान विभाग और महिला समूह से कुल 1500 से अधिक पौधे खरीद चुके हैं।
पिछले कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और बंदर-लंगूरों के कारण फलोत्पादन में भारी गिरावट आई है। आदिबदरी सचल दल केंद्र के उद्यान पर्यवेक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि केंद्र में आए 1050 पौधों में से 1000 से अधिक काश्तकार ले जा चुके हैं। काश्तकार अभी तक पौधे लेने पहुंच रहे हैं। कुछ काश्तकार सुरक्षा जालों का उपयोग भी कर रहे हैं जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है। आदिबदरी महिला समूह से भी 500 कागजी नींबू, आम और लीची के पौधे ले जाए चुके हैं। समूह से जुड़ी शकुंतला बरमोला ने कहा कि बंदर-लंगूरों से बचाव होने पर फलोत्पादन आय का अच्छा स्रोत बन सकता है। संवाद