फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गैरसैंण के आचार्य मोहन नेगी ने किया सन्यास ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण के कोलियाणा गांव निवासी विरेंद्र नेगी व सावित्री देवी के घर जन्मे आचार्य मोहन नेगी ने रामनवमी के पर्व पर सन्यास ग्रहण कर लिया है। हरिद्वार वीआईपी घाट पर आयोजित समारोह में योग गुरू बाबा रामदेव व आर्चाय बालकृष्ण ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में गैरसैंण के 23 वर्षीय मोहन नेगी को सन्यास ग्रहण कराया।
विज्ञापन

मोहन नेगी के पिता ने कहा कि एक पुत्र व एक पुत्री ही उनकी संताने हैं। जिसमें से पुत्र ने वीआईपी घाट हरिद्वार में अपनी मां, दादी व मेरे सामने प्रसन्न चित्त मन से सन्यास ग्रहण किया है। अब उनका नया नाम आदित्य देव हो गया है। क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नेगी, प्रमुख शशि सौरियाल, रामचंद्र गौड़, मंगलनारायण, नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, गंगा पंवार व एमएन जुयाल ने आदित्य देव के माता-पिता व दादी की त्याग की भावना को नमन करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें