फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा कराने को लोनिवि से मिले

Thu, 20 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के नव निर्मित मोटर पुल के मुख्य बाजार की ओर सड़क के किनारों पर किए गए आधे-अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि के ईई से वार्ता की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि नवनिर्मित मोटर पुल के मुख्य बाजार की ओर विभाग की ओर से से छोड़े गए आधे-अधूरे कार्य से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में धूल-मिट्टी जा रही है। इससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों ने शीघ्र सड़क किनारों को व्यवस्थित कर आवाजाही के लिए सीढ़ियों का निर्माण करने की मांग की। लोनिवि के ईई जेपी रतूड़ी ने कहा कि मजदूर नहीं होने से निर्माण कार्य रोका गया था। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र जेई को निर्देशित करते हुए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट और पूर्व अध्यक्ष हरीश सती के नेतृत्व में व्यापारी लोनिवि के ईई से मिले। इस मौके पर सोहन नौटियाल, रंजन रावत, महेंद्र लूथरा, महेश खंडूड़ी, गजेंद्र प्रसाद नवानी, संजय सिंह असवाल और पार सिंह कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें