फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का हृदयगति रुकने से निधन

Wed, 02 Apr 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। दलवीर सिंह नेगी (55) सरस्वती शिशु मंदिर नारायणबगड़ में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष थे। उनके निधन पर पार्टीजनों, स्थानीय लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को नारायणबगड़ में अपने निवास पर दिल का दौरा पड़ा। पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में उनकी अंतेष्टि की गई। निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, क्षेत्र पंचायत प्रशासक यशपाल नेगी, विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह कण्डारी, विधायक भूपालराम टम्टा, मंडल अध्यक्ष कमलेश सती आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें