फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुया गांव में जंगल की आग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

Thu, 02 May 2024 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने कुमाऊं की सीमा पर लिंगड़ी गांव में तैनात किए कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। जंगलों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बीते बुधवार रात को सूया गांव के जंगलों में आग लग गई जिसे ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। मगर आग से सूया गांव में भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। कुमाऊं के जंगलों में आग को देखते हुए वन विभाग ने कुमाऊं की सीमा पर देवाल के लिंगड़ी गांव में कर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

सूया गांव के खड़ग सिंह, बलवंत सिंह आदि ने बताया कि आग से वन संपदा का भारी नुकसान हुआ है। वहीं वन विभाग के रेंजर हरीश थपलियाल ने बताया कि जंंगल में लगी आग बुझा दी गई है। कुमाऊं के बागेश्वर जिले के जंगल में आग लगी है जिसका धुंआ चारों ओर फैला है। बागेश्वर जिले के पास देवाल रेंज का लिंगड़ी गांव है जो कुमाऊं की सीमा पर है। यहां विभागीय कर्मचारियों को तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें