कर्णप्रयाग। मंगलवार को सेमी गांव के जंगलों में अचानक आग लग गई। आग के कारण कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। आग से आसमान में धुंआ फैलने लगा। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया की आग बुझाने के लिए वन कर्मियों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है। जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा। संवाद
दो वाहनों की भिड़ंत
कर्णप्रयाग। कालेश्वर आरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क के पास दो सवारी वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से वाहन में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी लेकिन वाहनों को नुकसान पहुंचा। विपिन रावत ने बताया कि हाईवे पर इस स्थान पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में एनएच को यहां पर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। संवाद