फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदहाल सड़कों के सुधारीकरण की मांग

Tue, 07 Apr 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विकासखंड के खनसर क्षेत्र की बदहाल सड़कों के सुधारीकरण की मांग ग्रामीणों ने की। पूर्व जिपंस अवतार सिंह पुंडीर ने कहा कि माईथान-पालिंगबाड़ी मोटर मार्ग पर नवंबर 2025 में डामरीकरण किया गया था लेकिन कार्य की गुणवत्ता निम्न श्रेणी का होने से डामर उखड़ गया है। ऐसे में वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं टैटुड़ा-नैणी सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ी है। खनसर संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह नेगी, गोवर्धन उप्रेती तथा गजेंद्र रावत ने सड़कों के सुधारीकरण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें