फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वन विभाग ने रोका ज्योतिर्मठ पेयजल योजना का काम

Thu, 10 Jul 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-वन भूमि पर लाइन बिछाने के लिए नहीं ली गई है अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बहुप्रतीक्षीत

ज्योतिर्मठ। नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ के लिए बनने वाली बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना का काम वन विभाग ने रोक दिया है। योजना का काम अंतिम चरण में था मगर वन विभाग का कहना है कि वन भूमि पर लाइन बिछाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन

पेयजल समस्या से जूझ रहे ज्योतिर्मठवासियों के लिए पेयजल लाइन की लंबे समय से मांग की जा रही है। जन आंदोलनों के बाद एनटीपीसी जल विद्युत परियोजना की ओर से नगर में दीर्घकालीन पेयजल योजना के लिए करीब 16 करोड़ का बजट दिया। पेयजल निगम ने करीब 15 किमी लंबी इस योजना पर कुछ समय पहले काम शुरू किया। लाइन बिछाने के बाद मुख्य टैंक तक हाल ही में पेयजल निगम ने इसका ट्रायल किया जो सफल रहा। इसके बाद मुख्य टैंक से नगर में सप्लाई होने वाले टैंक तक पेयजल लाइन बिछाने का काम इन दिनों शुरू किया गया था। मगर वन विभाग ने काम रुकवा दिया। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी का कहना है कि कार्यदायी संस्था के पास वन भूमि पर पेयजल लाइन बिछाने को लेकर विभाग की एनओसी नहीं थी। इस कारण काम रोक दिया गया है। विभाग से एनओसी मिलने के बाद कार्य फिर से शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें