फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पहले सड़क निर्माण के लिए दी एनओसी, अब मुकर गए

Thu, 10 Jul 2025 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर के लिए प्रस्तावित मंडल-अनसूया सड़क निर्माण का काम अटका
अभी मंदिर तक पहुंचने के लिए ग्रामीण चलते हैं पांच किमी पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क निर्माण के लिए पहले ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को एनओसी दी। अब जब सड़क निर्माण की कवायद शुरू हुई तो ग्रामीणों ने अपनी भूमि देने से इन्कार कर दिया जिससे संतानदायिनी माता अनसूया मंदिर के लिए प्रस्तावित मंडल-अनसूया सड़क निर्माण में अडंगा लग गया है। लोनिवि के अधिकारियों के साथ कई बार बातचीत होने पर भी सिरोली गांव के ग्रामीण भूमि देने के लिए नहीं माने।
विज्ञापन

अनसूया माता मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। एक दशक पूर्व शासन से मंदिर के लिए चार किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई। वर्ष 2018 में सड़क के शुरुआत में अमृत गंगा पर 30 मीटर लंबे मोटर पुल का निर्माण भी किया गया। लोक निर्माण विभाग को प्रथम चरण के तहत 2.3 किलाेमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति भी मिली। अब निर्माण शुरू होना था लेकिन स्थानीय लोगों ने सड़क कटिंग के लिए अपनी भूमि देने से इन्कार कर दिया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी का कहना है कि अनसूया मंदिर के लिए स्वीकृत सड़क के लिए सिरोली गांव के ग्रामीणों की ओर से पूर्व में एनओसी दी गई थी मगर अब वह मना कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ कई बार वार्ता भी की गई। अब प्रशासन से इस संबंध में सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें