राइंका कर्णप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में छात्र को छात्रवृत्ति देते अतिथि एवं अन्य। स्रोत: ज
कर्णप्रयाग। शनिवार को विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के पांच मेधावी छात्रों को स्व. रविप्रकाश-हेमलता श्रीवास्तव छात्रवृत्ति पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय परिसर में पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक विद्यालय को पीएमश्री चयनित होने पर आभार जताया गया। साथ ही विद्यालय में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखने की बात की गई। वहीं विद्यालय के पुरातन छात्र एवं वर्तमान में एनटीपीसी जोशीमठ में एडीशनल जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत डा. अनुभव श्रीवास्तव की ओर से अपने माता-पिता के नाम पर स्व. रविप्रकाश श्रीवास्तव- हेमलता श्रीवास्तव स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यालय के भरत कुमार कला वर्ग, दीपक राणा वाणिज्य वर्ग, अंशु नेगी, हिमांशु रावत विज्ञान (सभी कक्षा 12) को 10 हजार एवं ऋषभ कुमार कक्षा दसवीं को ढाई हजार का छात्रवृत्ति पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कोठियाल, अनीता देवी, वीरेंद्र मिंगवाल, प्रकाश राणा, जीएस तोपाल, एमएस तोमर, प्रकाश चौहान आदि मौजूद थे। संवाद