फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल; अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Aug 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ

सार

हेलंग के टीएचडीसी बैराज के पास अचानक पहाड़ी टूटने से काम कर रहे दो मजदूरों के घायल होने की सूचना मिली है। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
टीएचडीसी बैराज के पास पहाड़ी टूटने से दो मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के हेलंग में टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर शनिवार को भूस्खलन हो गया है। जिससे परियोजना निर्माण कार्य कर रहे आठ लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू, खुला रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे, भूस्खलन होने से बंद हो गया था मार्ग
विज्ञापन


 जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में आठ लोगों के घायल हुए हैं। चार लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। जबकि एक गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें