फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरघाटी में धू-धू कर जल रहे जंगल

Fri, 05 Jun 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरघाटी के मध्य पिंडर रेंज और पश्चिमी पिंडर रेंज के जंगल 24 घंटों से धधक रहे हैं। चीड़ के जंगलों को राख कर चुकी आग अब ऊंचाई वाले बांज, बुरांश के जंगलों तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


वन विभाग के कर्मी लगातार आग बुझाने के लिए प्रयासरत हैं और फायर लाइनें खींच कर वनाग्नि पर नियंत्रण का प्रयास कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार शाम से लेकर शुक्रवार शाम तक पिंडर घाटी के पश्चिमी पिंडर रेंज जाख, चल्यापानी, सहित मध्य पिंडर रेंज के नैल, ढालू के जंगल धधकते रहे। यहां आग बांज, बुरांश के जंगलों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


इधर वन क्षेत्राधिकारी बीपी शाह ने कहा कि कर्मचारियों की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। जल्द ही वनाग्नि पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें