ब्लाक के कमेड़ा ग्राम पंचायत के खगसाणी तोक में शालिग राम की गोशाला में आग लग गई, जिससे 6 मवेशी जिंदा जल गए जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए।
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया। ग्रामीणों की मानें तो दोपहर डेढ़ बजे करीब तेज हवाएं चलीं, जिससे कहीं से चिंगारी उड़कर गोशाला तक पहुंच गई और देखते ही देखते गोशाला में आग लग गई।
आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 6 मवेशियों की जलकर मौत हो चुकी थी जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन और पशुपालन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने पीड़ित शालिग राम को मुआवजा देने की मांग की। दूसरी ओर राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि घटना की
सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है।