भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर पैदल ही पुत्र दायिनी माता अनसूया मंदिर के दर्शनों को आ रहा ग्वालियर का एक तीर्थयात्री रास्ता भटक गया।
बुधवार को अपराह्न पौने दो बजे तीर्थयात्री विजय पंवार ने गोपेश्वर पुलिस थाने में फोन कर रास्ता भटक जाने की बात कही। इसके बाद थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी मय फोर्स रुद्रनाथ पैदल ट्रैक पर तीर्थयात्री की खोज के लिए गए।
देर शाम तक भी पुलिस को यात्री की लोकेशन नहीं मिल पाई।