फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जौरासी व मसोली बीट के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मसोली व गुणम के ग्रामीण वन कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। केदारानाथ वन प्रभाग के अंतर्गत जौरासी व मसोली बीट के जंगल में शुक्रवार रात से आग लगी हुई है। वन विभाग के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन चीड़ का जंगल होने से आग काफी तेजी से फैल रही है।
नागनाथ रेंज के अंतर्गत शुक्रवार रात को ऐला तोक में लगी आग शनिवार को परतोली और लखड़ी तोक तक पहुंच गई। इससे जंगल का काफी हिस्सा जल गया है। आग लगने से क्षेत्र के चारों ओर धुंआ फैला हुआ है। जंगल में आग लगने की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसोली और गुणम के ग्रामीण भी वन कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुटे हैं। वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि आग को जल्द काबू कर लिया जाएगा। आग बुझाने के साथ ही फायर लाइन की सफाई भी की जा रही है। बाग बुझाने में वन दरोगा मोहन सिंह, नंदन बिष्ट, वन आरक्षी दीपक नेगी, खुशवीर भंडारी, विपिन नेगी सहित मसोली व गुणम के लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें