फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभाषद और पुलिस के बीच हुई तीखी नोंक झोंक

Thu, 02 Jun 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के पोखरी पुल के समीप अवैध कब्जे के संबध में पुलिस से बहस करती सभासद। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर के पोखरी पुल के समीप हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन और पुलिस ने अभियान संचालित किया। इस बीच सभाषद और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई।
विज्ञापन


नगर पालिका के ईओ एलएन मिश्र ने बताया कि पालिका की सभासद की ओर से बदरीनाथ हाईवे के पोखरी पुल के समीप अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। कहा कि यहां पर पालिका की ओर से प्रतिक्षालय के निर्माण का प्रस्ताव पारित है। बताया कि सभाषद अनिता नेगी की ओर से किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिखकर महिला पुलिस प्रदान करने की मांग की है।

थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि पोखरी पुल के समीप किए जा रहे अवैध अतिक्रमण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही मामले के निराकरण तक निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शांति भंग के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें