फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेटी के साथ छेड़खानी के आरोप में पिता गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 09 May 2025 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। क्षेत्र में पिता की ओर से नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक महिला ने पति पर यह गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला 7 मई का है। नाबालिग की मां ने गैरसैंण पहुंचकर थाने में दी तहरीर में कहा कि पति बेटी (14) के साथ सात मई को नैनीताल से किसी रिश्तेदार के यहां रुद्रप्रयाग जाने के लिए निकले थे। पति गैरसैंण के एक होटल में रुके और बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। इस पर बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया तो पिता वहां से भाग गया। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को पांडुवाखाल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें