फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रमेश चंद्र बने पीटीए अध्यक्ष

Fri, 09 May 2025 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन किया गया जिसमें रमेश चंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रधानाचार्य विजयालक्ष्मी रावत को उपाध्यक्ष, पुष्पा चौधरी को सचिव, अंग्रेजी प्रवक्ता रेखा पटवाल को सहसचिव चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन भी किया गया। प्रधानाचार्य ने बोर्ड व गृह परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। संचालन गंभीर सिंह असवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें