फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी पर किसानों को मिलेगा तीन लाख तक का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के काश्तकारों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) दिए जाएंगे, ताकि सभी काश्तकारों को अधिकतम तीन लाख तक की ऋण सुविधा का लाभ मिल सके। चमोली जिले में 40289 पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, इनमें से 27071 किसानों को केसीसी का वितरण किया जा चुका है, जबकि 13218 किसानों को इसी महीने 23 फरवरी तक केसीसी बांटने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए पीएम सम्मान निधि के सभी काश्तकारों का केसीसी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची बैंक को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि जिन काश्तकारों के केसीसी नहीं बने हैं, उनकी सूची 13 फरवरी तक ब्लाक को उपलब्ध करा दें। डीएम ने कहा कि जिन काश्तकारों ने अभी तक केसीसी नहीं बनाया है वो केसीसी का लाभ लेने के लिए स्वयं बैंक में अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। नाबार्ड के डीडीएम अभिनव कापड़ी ने बताया कि केसीसी का लाभ पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें