फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर घाटी में आए बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। यहां हफ्ते में मुश्किल से दो या तीन दिन नियमित बिजली की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को हरमनी के निकट 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते नारायणबगड़, थराली और देवाल में बिजली आपूर्ति 13 घंटे ठप रही। मंगलवार को भी थराली में चार घंटे बिजली बाधित रही, जिससे कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। बिजली से चलने वाले लघु उद्योग एवं मशीनों में कामकाज ठप रहा। तहसील में प्रमाण पत्र बनाने आए दरबान सिंह, सुनील, जितेंद्र सिंह, नंदाबल्लभ बिजली न रहने से वे प्रमाणपत्र बनाने को भटकते रहे। मुकेश पुरोहित, महाबीर सिंह, पुष्पा देवी ने कहा ऊर्जा निगम से सुचारु बिजली आपूर्ति की मांग की। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हेमंत चमोला ने कहा कि बीआरओ ने सड़क निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग की, जिसके चलते मेन लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। अब बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें