फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोपेश्वर में शुरू हुआ पारिवारिक न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में पारिवारिक न्यायालय (फैमिली कोर्ट) शुरू हो गया है। जिला जज ही इस न्यायालय के सभी तरह के वादों-परिवादों को सुनेंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से पांच जुलाई 2024 को जारी अधिसूचना के तहत हाईकोर्ट ने हाल ही में प्रदेश के छह जिलों में पारिवारिक न्यायालय शुरू करने के आदेश जारी किए थे। इसमें चमोली जिले में भी पारिवारिक न्यायालय खोलने के आदेश थे। हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीशों को मूल कार्य के अलावा पारिवारिक न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी के तौर पर कार्य करने को कहा है।
पारिवारिक मामलों की सुनवाई के दौरान वे पारिवारिक न्यायालयों के न्यायाधीश होंगे। इसमें परिवारों से संबंधी सभी तरह के वाद-विवादों का निपटारा एक जगह पर हो सकेगा। वर्तमान में गलग-अलग अदालतों में लंबित मामले भी अब इसी अदालत में आएंगे और नए जो भी विवाद होंगे वे भी पारिवारिक न्यायालय में ही पंजीकृत होंगे। चमोली जिले में वर्तमान में 159 पारिवारिक विवाद लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला जल ने संभाला कार्यभार
चमोली जिले में नए जिला जज (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) बिंध्याचल सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। चमोली में निवर्तमान जिला जज धर्म सिंह का स्थानांतरण रजिस्टर विजिलेंस हाईकोर्ट के पद पर हो गया था। उनकी जगह पर बिंध्याचल सिंह चमोली के नए जिला जज बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें