पोखरी (चमोली) दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट का सफलतापूर्वक आरोहण कर देश, सेना और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले एनएसजी कमांडो राहुल नेगी का पोखरी में भव्य स्वागत किया गया। सेरा मालकोटी निवासी राहुल नेगी भारतीय सेना की 9 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हैं और वर्तमान में एनएसजी कमांडो ने इसी साल 23 मई को एवरेस्ट की चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा किया था।
राहुल नेगी बृहस्पतिवार को पोखरी पहुंचे यहां स्थानीय लोगों, व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विजेता की माता मनोरमा देवी, पिता कुंवर सिंह, पत्नी प्रियंका नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, डॉ. मातबर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य व व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, ग्राम प्रधान राजे सिंह भंडारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अमर सिंह रावत, सुनीता चमोला, शरद बुटोला, विशंबर मदवाल, रमेश बर्त्वाल, संतोष चौधरी आदि मौजूद रहे।