फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी न बनाने पर थाने भेजे पर्यावरण मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय गोपेश्वर के पास खड़े पांच पर्यावरण मित्रों को डीएम ने सामाजिक दूरी न बनाने पर फटकार लगाते हुए थाने भिजवा दिया। पुलिस ने सभी पर्यावरण मित्रों को पाबंद मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं डीएम की इस कार्रवाई से नाराज पर्यावरण मित्रों ने एक अप्रैल बुधवार से नगर में सफाई न करने का निर्णय लिया। उन्होंने इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मी नगर की सफाई कर नगर पालिका में दोपहर को जरूरी सामान लेने के लिए एक साथ खड़े थे। इस दौरान डीएम स्वाति एस भदौरिया का काफिला पेट्रोल पंप से गुजरा और एक साथ कई लोगों को खड़ा देख वाहन वहीं रोक दिया। सफाई कर्मियों ने डीएम को बताया कि वह वे कीटनाशक सामग्री लेने के लिए खड़े हैं, लेकिन डीएम ने कोरोना संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंस को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिसकर्मियों को इन पर्यावरण मित्रों को थाने ले जाने को कहा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बाद में पांचों पर्यावरण मित्रों को पाबंद मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहीं सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल बागड़ी, सलाहकार धर्मेंद्र वाल्मीकि, संरक्षक चमन और महामंत्री महेंद्र कुमार ने कहा कि सभी पर्यावरण मित्र अपनी जान की परवाह किए बिना नगर में कीटनाशक का छिड़काव और सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं और नगर पालिका गोपेश्वर के पर्यावरण मित्रों का मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। पर्यावरण मित्रों ने एक अप्रैल से गोपेश्वर व चमोली बाजार में सफाई व्यवस्था ठप करने का निर्णय लिया।
कोट
सभी पर्यावरण मित्रों की ओर से सामाजिक दूरी नहीं बनाई गई थी। जब इनसे सामाजिक दूरी बनाने के लिए कहा गया तो उन्होंने बात नहीं मानी, जिसके बाद उन्हें थाने भिजवाया गया। यदि पर्यावरण मित्रों की ओर से सफाई व्यवस्था ठप करने का निर्णय लिया गया है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सफाई की नियमित व्यवस्था करवाई जाएगी। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें