कर्णप्रयाग। सेवा, सुशासन, समर्पण सेवा पखवाड़ा के तहत ब्लॉक सभागार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों ने योजनाओंं की जानकारी देकर लोगों को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल की अध्यक्षता मेंं आयोजित शिविर मेंं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक अंजली रमन ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और प्रधानमंत्री मुद्रा जैसी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत सब्सिडी पर ऋण लेकर लोग अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। सहायक समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र पंवार ने वृद्धा, बौना पेंशन, शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, प्रभारी बीडीओ पवन सिंह कंडारी, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र भरत सिंह कंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख वीरेंद्र सिंह नेगी, धन सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, एई शुभम डोभाल आदि मौजूद रहे। संवाद