फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गुणवत्तापरक एवं रुचिकर शिक्षण पर दिया जोर

Thu, 12 Dec 2024 10:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (चमोली) में सेवारत प्रवक्ता प्रशिक्षण का पहला चरण पूरा हो गया है। इस दौरान स्कूलों में विषयों के गुणवत्तापरक एवं रुचिकर शिक्षण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

पांच दिनों तक चले प्रशिक्षण में हिंदी एवं इतिहास विषय के प्रवक्ताओं को नई शिक्षा नीति, विषय को रुचिकर बनाने, मार्गदर्शन एवं परामर्श, राज्य में वर्तमान में सरकार की ओर से प्रदत विभिन्न छात्रवृतियां, स्वजागरूकता का विकास आदि पर चर्चा परिचर्चा हुई। संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को आज की आवश्यकता के अनुरूप बनाना और उनका विकास करना है। शिक्षक भी विद्यालय में अपना सर्वश्रेष्ठ दें और ईमानदारी से कार्य करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। कार्यक्रम के समन्वयक प्रदीप चंद्र नौटियाल, बचन जितेला, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, सुमन भट्ट, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, मनवर सिंह रावत, संतोष कांडपाल, राकेश लाल आर्य, प्रवक्ता बचन जितेला, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें