कर्णप्रयाग। विकासखंड के रानीगढ़ पट्टी के पाडली गांव के लिए एक किमी सड़क के डामरीकरण के लिए शासन की ओर से 71.34 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है। डामरीकरण होने से पाडली गांव के 50 से अधिक परिवारों को आवागम में आसानी होगी। अभी ग्रामीणों को उबड़-खाबड़ सड़क से आवाजाही करनी पड़ती थी।
सिदोली मार्ग पर किमी 14 से पाडली गांव के लिए वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग गौचर की ओर से एक किमी सड़क की कटिंग की गई थी। इसके बाद विभाग ने काम छोड़ दिया था। निवर्तमान प्रधान महेंद्र राणा, जसपाल सिंह राणा, राकेश मोहन राणा, विक्रम सिंह ने कहा कि सड़क पर डामरीकरण न होने से सड़क बदहाल हो गई थी। वहीं लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता अनूप सिंह ने कहा कि पाडली गांव के लिए एक किमी सड़क के डामरीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है। डामरीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। संवाद