फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नालियां बंद, मानसून में जलभराव की आशंका

Tue, 16 Jun 2026 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बरसात शुरू होने वाली है लेकिन गोपेश्वर नगर की सड़कों के किनारे नालियां बंद और क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इससे आगामी मानसून में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, नैग्वाड़ और पटियालधार क्षेत्रों में सड़कों का पानी लोगों के घरों में घुस गया था लेकिन एनएच और नगर पालिका ने उससे सबक नहीं लिया है। ऐसे में इस बार भी लोगों को सड़कों का पानी उनके घरों में घुसने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

नगर के जिला अस्पताल भवन के पीछे स्थित नाली में मलबा भरा हुआ है जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। वहीं बाईपास पर भी कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं। स्थानीय अरविंद नेगी और योगेंद्र सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और लोनिवि को बरसात शुरू होने से पहले नालियों की सफाई कर उन्हें सुचारु करना चाहिए। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी का कहना है कि संबंधित विभागों को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। नालियों की सुचारु सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें